Trending

Switzerland में नव वर्ष की पार्टी मातम में बदली

New Year's Party in Switzerland Turns into Tragedy

विशेष;प्रतिनिधी: स्विट्जरलैंड के प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट क्रान्स-मोंटाना में नव वर्ष समारोह के दौरान एक भीषण हादसा सामने आया है। 1 जनवरी 2026 की सुबह तड़के यहां स्थित “ले कॉन्स्टेलेशन” नामक बार में नव वर्ष की पार्टी के दौरान अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और इसके बाद हुए शक्तिशाली विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया। इस दर्दनाक हादसे में करीब 40 लोगों की मौत हो गई, जबकि 115 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

अधिकांश घायलों को गंभीर रूप से झुलसी अवस्था में स्विट्जरलैंड के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिए गए थे। स्विस राष्ट्रपति गाय पार्मेलिन ने इस घटना को देश की सबसे भीषण त्रासदियों में से एक बताया है और पूरे देश में पांच दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। बताया जा रहा है कि मृतकों में कई विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker