दो दिवसीय दौरे पर तमिलनाडु पहुंचे उपराष्ट्रपति
Vice President Arrives in Tamil Nadu for Two-Day Visit

दिल्ली;प्रतिनिधी: उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन आज से तमिलनाडु के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। अपने दौरे के पहले दिन वे चेन्नई स्थित डॉ. एम.जी.आर. शैक्षिक एवं अनुसंधान संस्थान विश्वविद्यालय के 34वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर वे शिक्षा के महत्व और युवाओं की भूमिका पर अपने विचार साझा करेंगे।
इसके बाद उपराष्ट्रपति प्रतिष्ठित रामनाथ गोयनका साहित्य सम्मान समारोह में भाग लेंगे, जहां साहित्य और पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को सम्मानित किया जाएगा। शाम को वे चेन्नई के कलाइवनार अरंगम में आयोजित सार्वजनिक स्वागत समारोह में शामिल होंगे। इसके पश्चात लोक भवन में तमिलनाडु के राज्यपाल द्वारा उनके सम्मान में आयोजित नागरिक स्वागत समारोह में भी उपराष्ट्रपति की उपस्थिति रहेगी। यह दौरा शैक्षणिक, साहित्यिक और सामाजिक गतिविधियों के लिहाज़ से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।



