Trending

Fog के चलते इंडिगो–एयर इंडिया की एडवाइजरी

Indigo and Air India Issue Advisories Due to Fog

दिल्ली;प्रतिनिधी : दिल्ली और उत्तर भारत में घने कोहरे का असर अब हवाई यातायात पर साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। खराब दृश्यता के चलते कई उड़ानों के संचालन में बाधा आ रही है। स्थिति को देखते हुए प्रमुख एयरलाइंस इंडिगो और एयर इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। इंडिगो ने हवाई अड्डों पर भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से एहतियातन कल की कुछ उड़ानें पहले ही रद्द कर दी हैं।

वहीं, एयर इंडिया ने अपनी ‘फॉगकेयर’ पहल के तहत यात्रियों को चेताया है कि कोहरे के कारण उड़ानें देर से चल सकती हैं या रद्द भी हो सकती हैं। दोनों एयरलाइंस ने यात्रियों को रिफंड और रीबुकिंग की सुविधा देने की घोषणा की है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे घर से निकलने से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति जरूर जांच लें। एयरलाइंस ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और सहायता के लिए ग्राउंड टीमें तैनात हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker