Trending

Navi मुंबई: वाशी में सिर्फ एक नॉमिनेशन रद्द

Navi Mumbai Elections: Only One Nomination Rejected in Vashi Division

नवी मुंबई;सान्वी देशपांडे : नवी मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के आम चुनाव 2025–26 से पहले नॉमिनेशन स्क्रूटनी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और वैलिड–इनवैलिड आवेदनों का आधिकारिक आंकड़ा सामने आ गया है। नगर निगम क्षेत्र में कुल 956 नॉमिनेशन एप्लीकेशन दाखिल किए गए थे, जिनमें से 839 को वैध जबकि 117 को अमान्य घोषित किया गया है। स्क्रूटनी के बाद वाशी डिवीज़न में केवल एक ही नॉमिनेशन एप्लीकेशन खारिज होने से राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। वाशी डिवीज़न में दाखिल 102 आवेदनों में से 101 वैध पाए गए, जबकि वार्ड 17-A से भाजपा उम्मीदवार नीलेश भोजने का नॉमिनेशन रद्द कर दिया गया।

इससे वार्ड 17-A में चुनावी समीकरण बदल गए हैं और शिवसेना उम्मीदवार व जिला प्रमुख किशोर पाटकर तथा उनके पैनल की स्थिति मजबूत मानी जा रही है।अन्य डिवीज़नों की बात करें तो नेरुल में 28 और घनसोली में 39 नॉमिनेशन अमान्य घोषित किए गए हैं। अब सभी की निगाहें नाम वापसी की प्रक्रिया पर टिकी हैं, जिसके बाद चुनावी तस्वीर और स्पष्ट होगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker