Trending

Navi Mumbai में पारदर्शी चुनाव की तैयारी पूरी

Preparations for Transparent Elections Complete in Navi Mumbai

नवी मुंबई;तुषार पाटील: नवी मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के आम चुनाव निष्पक्ष, निर्भय और पारदर्शी वातावरण में कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। म्युनिसिपल कमिश्नर एवं चुनाव अधिकारी डॉ. कैलास शिंदे के मार्गदर्शन में हर विभाग के लिए हेड ऑफ डिपार्टमेंट स्तर के नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र पेट्रोकेमिकल्स कॉर्पोरेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. भाऊसाहेब डांडगे को चीफ इलेक्शन इंस्पेक्टर और एमआईडीसी के डिप्टी चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर धनंजय सावलकर को इलेक्शन इंस्पेक्टर नियुक्त किया है।

दोनों निरीक्षकों ने नगर निगम मुख्यालय में कमिश्नर और नोडल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय में नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया का निरीक्षण किया। नागरिकों की शिकायतों और सुझावों के लिए टोल-फ्री नंबर 1800222309 और ईमेल nmmcelectionobserver@gmail.com जारी किया गया है। मल्टी-मेंबर सिस्टम के तहत होने वाले इन चुनावों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker