
Panvel मनपा चुनाव: प्रशासन तैयार, स्क्रूटनी जारी
Panvel Municipal Corporation Elections: Administration Prepared, Scrutiny Underway
रायगढ़/प्रतिनिधि : रायगढ़ जिले के पनवेल तालुका में पनवेल म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। प्राप्त नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय में जारी है। राज्य निर्वाचन आयोग ने कैलाश पगारे (भाजपा) को मुख्य चुनाव निरीक्षक और अपर जिला कलेक्टर मनीषा कुंभार को चुनाव निरीक्षक नियुक्त किया है। 31 दिसंबर को नगर मुख्यालय में चुनाव निरीक्षकों ने आयुक्त मंगेश चितले की मौजूदगी में सभी नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में ईवीएम मैनेजमेंट, विभिन्न सरकारी विभागों के साथ समन्वय, मानव संसाधन प्रबंधन, स्टाफ ट्रेनिंग, चुनाव सामग्री की तैयारी और टीमों के कामकाज की समीक्षा की गई।
निरीक्षकों ने आदर्श, पिंक और ग्रीन पोलिंग स्टेशनों, दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैंप और सुविधाओं, स्वीप कार्यक्रम तथा आचार संहिता के सख्त पालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षकों ने चुनावी तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया।



