State में 62 आईएएस अधिकारियों को पदोन्नति
Promotion of 62 IAS officers in the State

विशेष;प्रतिनिधी : राज्य सरकार ने विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की हालिया बैठक के बाद भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 62 अधिकारियों को पदोन्नति देने के आदेश जारी कर दिए हैं। बुधवार देर रात सामान्य प्रशासन विभाग (कार्मिक) की ओर से इससे संबंधित आदेश जारी किए गए। आदेश के अनुसार 2002 बैच के आईएएस अधिकारी एम. सेलवेंद्रन को प्रमुख सचिव कार्मिक के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं 2011 बैच के संजय कुमार को अपर सचिव श्रम, सचिव भवन एवं सन्निर्माण मंडल तथा असंगठित कर्मकार मंडल के कल्याण आयुक्त का दायित्व सौंपा गया है।
इसके अलावा 2010 बैच के 16 अधिकारियों को सचिव स्तर पर पदस्थ करते हुए सुपर स्केल प्रदान किया गया है। इनमें अनय द्विवेदी, कौशलेंद्र विक्रम सिंह, तरुण राठी, कर्मवीर शर्मा, आशीष सिंह, दीपक कुमार सक्सेना सहित कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। वहीं 2013 बैच के 24 अधिकारियों को प्रवर श्रेणी वेतनमान तथा 2017 बैच के 15 अधिकारियों को कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड प्रदान किया गया है। इस फेरबदल से प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।



