India–यूएई रक्षा सहयोग को मिली नई मजबूती
India-UAE defense cooperation gets new strength

विशेष;प्रतिनिधी: भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच आयोजित संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘डेजर्ट साइक्लोन–II’ का समापन अल-हमरा प्रशिक्षण शहर में एक औपचारिक समारोह के साथ हुआ। यह अभ्यास 18 से 30 दिसंबर 2025 तक अबू धाबी में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करना था। अभ्यास के दौरान शहरी युद्ध, इमारतों की क्लीयरेंस, आईईडी के प्रति जागरूकता, हताहतों की निकासी, हेलीकॉप्टर संचालन और संयुक्त हमलों जैसे महत्वपूर्ण सैन्य अभियानों पर गहन प्रशिक्षण दिया गया।
इस अभ्यास में भारतीय सेना की ओर से मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री रेजिमेंट के 45 जवानों ने भाग लिया, जबकि यूएई थल सेना की 53 मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री बटालियन भी इसमें शामिल रही। ‘डेजर्ट साइक्लोन–II’ ने दोनों सेनाओं के बीच पारस्परिक संचालन क्षमता को बढ़ाया और भविष्य में संयुक्त एवं बहुराष्ट्रीय अभियानों के लिए परिचालन तैयारियों को सुदृढ़ किया। रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार यह अभ्यास भारत–यूएई सैन्य संबंधों को नई ऊंचाई देता है।



