Trending

Daman में न्यू ईयर सेलिब्रेशन, पर्यटन स्थलों पर रौनक

New Year Celebrations in Daman, Raunak at Tourist Places

दमन;प्रतिनिधी : नववर्ष के स्वागत को लेकर केंद्र शासित प्रदेश दमन पूरी तरह तैयार नजर आ रहा है। पर्यटकों के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग ने व्यापक इंतज़ाम किए हैं। मोटी दमन क्षेत्र को रंग-बिरंगी आकर्षक रोशनी से सजाया गया है, वहीं देवका समुद्र तट सहित प्रमुख होटल, रिसॉर्ट और पर्यटन स्थलों पर विशेष लाइटिंग की गई है।

31 दिसंबर की शाम से लेकर 1 जनवरी तक दमन में बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। पर्यटकों के मनोरंजन के लिए जिला प्रशासन की ओर से फ्री म्यूजिकल नाइट का आयोजन किया जा रहा है, जो जश्न का मुख्य आकर्षण रहेगा।
बेहतर पर्यटन सुविधाओं और लगातार हो रहे विकास कार्यों के चलते गुजरात, महाराष्ट्र सहित देश के विभिन्न राज्यों से सैलानी दमन पहुंच रहे हैं। होटल, गेस्ट हाउस और होम-स्टे लगभग पूरी तरह बुक हो चुके हैं, जिससे पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों में उत्साह और उम्मीद का माहौल है। प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर भी सतर्कता बढ़ा दी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker