Trending

Pratishtha द्वादशी पर भक्ति में डूबी अयोध्या

On Pratishtha Dwadashi, Ayodhya, was immersed in devotion.

अयोध्या;प्रतिनिधी: रामनगरी अयोध्या आज भक्ति, आस्था और उत्सव के रंग में पूरी तरह डूबी हुई है। भगवान श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तिथि पर प्रतिष्ठा द्वादशी महोत्सव भव्य और दिव्य स्वरूप में मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में पहुंचकर भगवान रामलला के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना की। प्रतिष्ठा द्वादशी महोत्सव के अवसर पर देश के कोने-कोने से श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं। राम मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में “जय श्रीराम” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। मंदिर प्रशासन द्वारा दर्शन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों के साथ स्वयंसेवकों की तैनाती की गई है, ताकि भक्तों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अयोध्या स्थित मां अन्नपूर्णा मंदिर में ध्वजारोहण भी किया। ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। प्रशासनिक सतर्कता और धार्मिक उल्लास के संगम से अयोध्या में आस्था और उत्सव का अद्भुत दृश्य देखने को मिल रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker