Trending

BJP–शिवसेना गठबंधन के 5 उम्मीदवारों के AB फॉर्म रद्द

BJP-Shiv Sena Alliance's 5 Candidates' AB Forms Rejected

पुणे;प्रतिनिधि: मनपा चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है और इसी के साथ कई जगहों पर उम्मीदवारों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। ऑब्जेक्शन के चलते अलग–अलग नगर निगम क्षेत्रों में कई उम्मीदवारों के आवेदन रद्द कर दिए गए हैं। मुंबई के बाद अब पिंपरी चिंचवड़ नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना शिंदे गुट को बड़ा झटका लगा है। पिंपरी चिंचवड़ के वार्ड नंबर 24 में BJP के तीन और शिंदे गुट की शिवसेना के दो उम्मीदवारों के AB फॉर्म स्क्रूटनी के दौरान रद्द कर दिए गए हैं। ये सभी AB फॉर्म तय समय-सीमा के बाद जमा किए गए थे, जिस पर विरोधी उम्मीदवारों ने आपत्ति दर्ज कराई थी। नतीजतन, अब इन पांचों उम्मीदवारों को निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ना होगा। यह वार्ड शिवसेना सांसद श्रीरंग बारणे का क्षेत्र माना जाता है, जिससे इस फैसले को गठबंधन के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है।

वहीं मुंबई महानगरपालिका में भी BJP को नुकसान हुआ है। वार्ड नंबर 211 में दस्तावेज़ अधूरे होने के कारण BJP उम्मीदवार शकील अंसारी का आवेदन रद्द कर दिया गया, जबकि वार्ड 212 में मंदाकिनी खामकर का आवेदन समय पर जमा न होने के कारण स्वीकार नहीं किया गया। इसके अलावा, शिवसेना शिंदे गुट ने मुंबई के मलाड ईस्ट के पांच वार्डों में शिवसेना ठाकरे गुट के उम्मीदवारों के AB फॉर्म पर डिजिटल सिग्नेचर को लेकर आपत्ति जताई है, जिससे उनकी उम्मीदवारी पर भी संकट मंडरा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker