Trending

New Year से पहले तीर्थ स्थलों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

A Surge of Devotees at Pilgrimage Sites Ahead of the New Year

विशेष;प्रतिनिधी: नए साल के आगमन से पहले देशभर के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। उत्तर भारत के प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों अयोध्या, काशी, वृंदावन और हरिद्वार में भक्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रामनगरी अयोध्या में भगवान रामलला के दर्शन के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में रामभक्त पहुंच रहे हैं। मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में भक्तों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। वहीं काशी विश्वनाथ धाम में भी शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। भक्त गंगा स्नान के बाद बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर नए वर्ष के लिए मंगलकामना कर रहे हैं। वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में भी नए साल के मौके पर श्रद्धालुओं की संख्या में जबरदस्त इजाफा हुआ है।

उधर हरिद्वार के मनसा देवी और अन्य मंदिरों में भी भक्तों का तांता लगा हुआ है। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात के विशेष इंतजाम किए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker