Trending

Ujjan: संकट में देवदूत बनी मध्यप्रदेश पुलिस

Madhya Pradesh Police: Angels in a Time of Crisis

उज्जैन;प्रतिनिधि: मध्यप्रदेश पुलिस ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उसकी भूमिका केवल अपराध नियंत्रण तक सीमित नहीं, बल्कि संकट की घड़ी में नागरिकों के जीवन की रक्षा करना भी उसका दायित्व है। उज्जैन जिले के नागदा थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी अमृतलाल गवरी ने तत्परता, सूझबूझ और मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए एक युवक की जान बचाई। घटना उस समय की है जब थाना प्रभारी अमृतलाल गवरी नियमित गश्त पर थे। तभी एक व्यक्ति दौड़ता हुआ उनके पास पहुंचा और बताया कि उसके बेटे ने फांसी लगा ली है। सूचना मिलते ही बिना समय गंवाए थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, दरवाजा तोड़ा और युवक को फंदे से नीचे उतारा।

युवक को मृत समझकर परिजन शोक में डूब गए, लेकिन थाना प्रभारी गवरी ने अपने प्रशिक्षण के दौरान सीखी सीपीआर तकनीक का उपयोग किया। कुछ ही मिनटों में युवक की सांसें लौट आईं। इसके बाद उसे तत्काल इलाज के लिए रतलाम अस्पताल भेजा गया। इस साहसिक कार्य पर पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने थाना प्रभारी अमृतलाल गवरी को 10 हजार रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker