Trending

Nagpur चुनाव में भाजपा-शिवसेना का गठबंधन

BJP-Shiv Sena Shinde Faction Alliance in Nagpur Elections

नागपुर;प्रतिनिधि: राज्य में नगर निगम चुनाव को लेकर प्रक्रिया तेज हो गई है। नामांकन दाखिल करने का कल अंतिम दिन था, जबकि आज सभी नामांकनों की जांच की जाएगी। उम्मीदवार 2 जनवरी तक अपने नामांकन वापस ले सकेंगे। 3 जनवरी को चुनाव चिह्नों का आवंटन होगा और उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। मतदान 15 जनवरी को होगा, जबकि 16 जनवरी को मतगणना की जाएगी। नागपुर महानगरपालिका चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने वार्डवार उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने इस बार अनुभवी नेताओं के साथ-साथ नए और युवा चेहरों को भी मौका दिया है। वार्ड क्रमांक 1 से विक्की कुकरेजा, वार्ड 2 से डॉ. सरिता मिलिंद माने, वार्ड 12 से माया इवानते और वार्ड 15 से सुनील हिरणवार को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा विभिन्न आरक्षित वर्गों से भी उम्मीदवार घोषित किए गए हैं।

नागपुर में भाजपा और शिवसेना (शिंदे गुट) गठबंधन में चुनाव लड़ रहे हैं, जहां भाजपा ने 143 और शिवसेना शिंदे गुट ने 8 उम्मीदवार उतारे हैं। वहीं कांग्रेस, एनसीपी शरद पवार गुट और शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट भी गठबंधन में मैदान में हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker