Vande भारत स्लीपर ट्रेन ने किया हाई-स्पीड ट्रायल पास
Vande Bharat Sleeper Train Successfully Completes High-Speed Trial

जयपुर;प्रतिनिधि : भारतीय रेलवे ने राजस्थान के कोटा से मध्यप्रदेश के नागदा के बीच प्रस्तावित वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का सफल परीक्षण कर लिया है। यह ट्रायल रन रेलवे के आधुनिकीकरण और हाई-स्पीड रेल नेटवर्क की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस उपलब्धि की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की। रेल मंत्री ने बताया कि ट्रायल के दौरान वंदे भारत स्लीपर ट्रेन 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ी। खास बात यह रही कि इतनी तेज गति के बावजूद ट्रेन के भीतर रखे पानी से भरे ग्लास स्थिर रहे, जिससे इसकी अत्याधुनिक तकनीक, संतुलन और सुरक्षा मानकों की पुष्टि हुई।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह स्लीपर वंदे भारत ट्रेन लंबी दूरी की यात्रा को अधिक आरामदायक, सुरक्षित और समयबद्ध बनाएगी। परीक्षण की सफलता के बाद आने वाले समय में इसके नियमित संचालन की दिशा में आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन से राजस्थान और मध्यप्रदेश के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है।



