Trending

Navi मुंबई मैं पहली बार बहु-सदस्यीय प्रणाली

Navi Mumbai to Implement Multi-Member System for the First Time

नवी मुंबई;सान्वी देशपांडे: 15 जनवरी 2026 को होने वाले नवी मुंबई महानगरपालिका के आम चुनाव इस बार बहु-सदस्यीय प्रणाली (मल्टी-मेंबर सिस्टम) के तहत कराए जाएंगे। नगर निगम क्षेत्र के कुल 28 वार्डों में से वार्ड क्रमांक 1 से 27 में चार-चार सदस्य चुने जाएंगे, जिन्हें ‘A’, ‘B’, ‘C’ और ‘D’ नाम दिया गया है, जबकि वार्ड क्रमांक 28 में तीन सदस्य ‘A’, ‘B’ और ‘C’ चुने जाएंगे।हर मतदाता को अपने वार्ड की प्रत्येक सीट के लिए अलग-अलग वोट डालना अनिवार्य होगा। इसके लिए अलग-अलग रंग के बैलेट पेपर उपलब्ध होंगे—सीट ‘A’ के लिए सफेद, ‘B’ के लिए हल्का गुलाबी, ‘C’ के लिए हल्का पीला और ‘D’ के लिए हल्का नीला। सभी सीटों पर मतदान पूरा होने के बाद ‘बीप’ की आवाज आएगी, जो मतदान प्रक्रिया के पूर्ण होने का संकेत होगी।

चूंकि नवी मुंबई में पहली बार इस प्रणाली से चुनाव हो रहे हैं, इसलिए महानगरपालिका आयुक्त डॉ. कैलाश शिंदे के मार्गदर्शन में बैनर, नुक्कड़ नाटक, रील, फिल्म और सोशल मीडिया के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए ‘SWEEP’ अभियान के तहत विशेष गतिविधियां भी चलाई जा रही हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker