Trending

New Year के स्वागत के लिये पर्यटन स्थलों पर उमड़ा सैलाब

Tourist places thronged to welcome the New Year

विशेष;प्रतिनिधी: नववर्ष 2026 के स्वागत को लेकर प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। रोजाना हजारों की संख्या में सैलानी पहाड़ी राज्यों के प्रमुख पर्यटन स्थलों का रुख कर रहे हैं। शिमला, कसौली, चायल, मनाली और डलहौजी जैसे प्रसिद्ध हिल स्टेशन पर्यटकों से खचाखच भरे हुए हैं। शिमला और मनाली में होटलों के करीब 85 प्रतिशत कमरे पहले ही बुक हो चुके हैं, जिससे पर्यटन व्यवसाय में रौनक लौट आई है।न्यू ईयर ईव के अवसर पर धर्मशाला और चायल में ‘न्यू ईयर क्वीन’ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसे लेकर सैलानियों में खासा उत्साह है। पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रदेश भर में ढाबे और रेस्टोरेंट रात 12 बजे तक खुले रहेंगे।

पुलिस अधीक्षक शिमला ने बताया कि पर्यटकों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने सैलानियों से यातायात नियमों का पालन करने और प्रशासन को सहयोग देने की अपील की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker