Trending

Municipal चुनाव अकेले लड़ेगी आम आदमी पार्टी

Aam Aadmi Party to Contest Municipal Elections Alone

पुणे;प्रतिनिधि: आम आदमी पार्टी (AAP) ने महाराष्ट्र के आगामी मनपा चुनावों को लेकर बड़ा राजनीतिक फैसला लिया है। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि वह महाविकास अघाड़ी (एमवीए) के साथ चुनाव लड़ने के बजाय पुणे समेत राज्य के विभिन्न मनपा चुनावों में अलग से चुनाव मैदान में उतरेगी। इस संबंध में AAP के राज्य प्रवक्ता मुकुंद किरदत ने बताया कि महाविकास अघाड़ी में सीट बंटवारे को लेकर लगातार हो रही देरी के कारण पार्टी ने यह निर्णय लिया है। AAP ने पुणे मनपा में 100 से अधिक उम्मीदवार उतारने की तैयारी की है और अब तक 41 उम्मीदवारों की घोषणा भी कर दी गई है। इसके अलावा मुंबई में 15, पिंपरी-चिंचवाड़ में 15 और कोल्हापुर में भी 15 उम्मीदवार घोषित किए गए हैं।

हालांकि महाविकास अघाड़ी के घटक दलों ने AAP के लिए कुछ सीटें छोड़ने का आश्वासन दिया था, लेकिन सहमति न बनने के चलते पार्टी ने स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने का फैसला किया है। इस घोषणा से राज्य की मनपा राजनीति में नई हलचल देखने को मिल रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker