Trending

CBSE ने बदली 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाओं की तिथियां

CBSE Reschedules Class 10th and 12th Board Exams

दिल्ली;प्रतिनिधी: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की संशोधित तिथियों की घोषणा कर दी है। बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, कक्षा 10वीं की परीक्षा जो पहले 3 मार्च को आयोजित होनी थी, अब 11 मार्च को कराई जाएगी। वहीं कक्षा 12वीं की परीक्षा की तिथि भी बदली गई है, जो पहले 3 मार्च निर्धारित थी, अब 10 अप्रैल को आयोजित होगी। सीबीएसई ने बताया कि यह बदलाव प्रशासनिक कारणों के चलते किया गया है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा का समय और अन्य दिशा-निर्देश पूर्ववत रहेंगे। साथ ही सीबीएसई ने सभी संबद्ध स्कूलों से अनुरोध किया है कि वे संशोधित तिथियों की जानकारी समय रहते छात्रों और उनके अभिभावकों तक पहुंचाएं, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रम की स्थिति न बने।

तिथियों में बदलाव की घोषणा के बाद छात्र अपनी तैयारी को नए कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ा सकेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker