Jabalpur में नववर्ष 2026 का काउंटडाउन शुरू
New Year 2026 countdown begins in Jabalpur

जबलपूर;प्रतिनिधी : जबलपुर में नववर्ष 2026 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है और शहर में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। नए साल के स्वागत के लिए लोग अभी से तैयारियों में जुट गए हैं। होटल, रिसॉर्ट और पर्यटन स्थलों पर बुकिंग तेज़ हो गई है। शहर के आसपास के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नववर्ष पर गुलजार रहने वाले हैं। विश्व प्रसिद्ध भेड़ाघाट, धुआंधार जलप्रपात, ग्वारीघाट, बरगी, लम्हेटाघाट, पायली और कटंगी जैसे जलाशयों के किनारे लोगों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। प्रकृति प्रेमी डुमना नेचर पार्क, भंवरताल और टैगोर उद्यान में पिकनिक और सैर का आनंद लेंगे। वहीं धार्मिक स्थलों पाटबाबा, चौसठ योगिनी मंदिर, त्रिपुर सुंदरी मंदिर और कचनार सिटी में श्रद्धालुओं की भीड़ रहने की उम्मीद है।
नर्मदा तट स्थित ग्वारीघाट नववर्ष पर श्रद्धालुओं की पहली पसंद रहता है, जहां दीपदान, नौकाविहार और शाम की नर्मदा आरती आकर्षण का केंद्र होगी। बरगी बांध और बरगी रिसोर्ट भी नए साल के जश्न के लिए लोगों को खासा आकर्षित कर रहे हैं।



