Belapur मैं अमित पाटिल पर शिवसेना का भरोसा

Navi Mumbai Elections: Shiv Sena's Amit Patil Enters the Electoral Fray

नवी मुंबई/तुषार पाटील: आज नवी मुंबई महानगरपालिका चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन है। इसी कड़ी में बेलापुर प्रभाग क्रमांक 27 से शिवसेना (शिंदे गुट) के उम्मीदवार अमित पाटिल ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ कार्यकर्ताओं ने अमित पाटिल का स्वागत किया।

नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में अमित पाटिल ने कहा कि वे जनता के भरोसे पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि शिवसेना (शिंदे गुट) की विचारधारा विकास, जनसेवा और स्थानीय मुद्दों के समाधान पर केंद्रित है। बेलापुर प्रभाग में बुनियादी सुविधाओं, साफ-सफाई, सड़क, पानी और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उनकी प्राथमिकता रहेंगे।

अमित पाटिल ने विश्वास जताया कि जनता का भरपूर समर्थन मिलेगा और शिवसेना (शिंदे गुट) इस चुनाव में मजबूती से जीत हासिल करेगी। नामांकन के साथ ही बेलापुर प्रभाग में चुनावी माहौल और अधिक गर्म हो गया है।

Show More

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker