Trending

India ने श्रीलंका को 5-0 से किया क्लीन स्वीप

India completes 5-0 clean sweep against Sri Lanka

विशेष;प्रतिनिधी : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ पांच टी-20 मैचों की श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्लीन स्वीप हासिल किया है। श्रृंखला के पांचवें और अंतिम मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 15 रन से हराकर सीरीज 5-0 से अपने नाम कर ली। अंतिम मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 175 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम दबाव में नजर आई और 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 160 रन ही बना सकी।

मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया, जबकि पूरी सीरीज में निरंतर शानदार बल्लेबाजी करने वाली शेफाली वर्मा को ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का खिताब मिला। इस जीत के साथ भारतीय महिला टीम ने अपनी मजबूत तैयारियों और बेहतरीन संतुलन का परिचय देते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना दबदबा और मजबूत कर लिया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker