Trending

ShivSena शिंदे गुट ने बेलापुर 27 से पूनम पाटिल पर जताया भरोसा

Shiv Sena Shinde Faction Fields Poonam Patil from Belapur Ward 27

नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे : आज नवी मुंबई महानगरपालिका चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन है। इस मौके पर शहर में राजनीतिक गतिविधियां तेज़ नजर आईं। इसी क्रम में बेलापुर प्रभाग क्रमांक 27 से पूनम पाटिल ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। पूनम पाटिल शिवसेना (शिंदे गुट) की ओर से नवी मुंबई महानगरपालिका चुनाव लड़ रहे हैं।

नामांकन के दौरान शिवसेना के कार्यकर्ता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। पूनम पाटिल को क्षेत्र में एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में जाना जाता है और वे लंबे समय से स्थानीय समस्याओं को लेकर आवाज उठाती रही हैं।

नामांकन के बाद पूनम पाटिल ने कहा कि उनका उद्देश्य बेलापुर प्रभाग के विकास, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और नागरिकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देना है। नामांकन के आखिरी दिन बेलापुर सहित पूरे नवी मुंबई में चुनावी माहौल और अधिक गर्माता नजर आया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker