Trending

Panvel चुनाव: पतंग चिन्ह पर मैदान में रमज़ान शेख

Panvel Elections: Ramzan Sheikh Enters the Fray with Kite Symbol

नवी मुंबई/तुषार पाटील : आज पनवेल महानगरपालिका चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन है। इसी क्रम में पनवेल के वार्ड क्रमांक 03 से रमज़ान शेख ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। रमज़ान शेख पनवेल महानगरपालिका चुनाव 2026 में पतंग चुनाव चिन्ह पर चुनावी मैदान में उतरे हैं।

नामांकन के दौरान उनके समर्थकों और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति देखने को मिली। रमज़ान शेख क्षेत्र में सामाजिक कार्यों के लिए पहचाने जाते हैं और लंबे समय से जनसमस्याओं को लेकर सक्रिय रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे जनता के मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर उठाएंगे और पारदर्शी व जवाबदेह प्रशासन के लिए काम करेंगे।

नामांकन के आखिरी दिन पनवेल में राजनीतिक गतिविधियां तेज़ रहीं और विभिन्न दलों व निर्दलीय उम्मीदवारों ने अपने-अपने पर्चे दाखिल किए। रमज़ान शेख के नामांकन से वार्ड क्रमांक 03 में चुनावी मुकाबला रोचक होने की संभावना जताई जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker