Trending

Hemant सिंह ने खारघर प्रभाग-5 से भरा नामांकन, बोले-जीतेगी शिवसेना

Panvel Elections: Hemant Singh files nomination from Kharghar Ward 5, says Shiv Sena will win

नवी मुंबई/तुषार पाटील: पनवेल मनपा चुनाव के लिए आज नामांकन की आखिरी तारीफ खत्म हो गयी. खारघर प्रभाग 5 से हिंदीभाषी नेता हेमंत सिंह ने आज एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना के टिकट पर नामांकन किया. हेमंत सिंह एक उद्यमी और हिंदीभाषी विकास महासंघ के अध्यक्ष हैं. खारघर  प्रभाग 5 में हिंदीभाषियों के बीच काफी लोकप्रिय हैं.आज नामांकन के दौरान उनके साथ कई समर्थक और शिवसैनिक मौजूद थे. अपना नॉमिनेशन दाखिल करने के बाद प्रभाग 5 खारघर से शिवसेना महायुति प्रत्याशी हेमंत सिंह ने कहा कि खारघर के सर्वांगीण विकास के लिए उन्होंने चुनाव में उतरने का फैसला किया. हेमंत सिंह ने दावा किया कि प्रभाग 5 की जनता उनके साथ है. और 15 जनवरी को वोट देकर उन्हें बहुमत से जिताएगी.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker