
BMC चुनाव: ठाकरे गुट की पहली लिस्ट जारी
BMC Elections: Thackeray Faction Releases First List
मुंबई;प्रतिनिधी : मुंबई महानगरपालिका चुनाव को लेकर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट) ने अपनी चुनावी तैयारियों को तेज कर दिया है। ठाकरे गुट ने रविवार को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करते हुए 45 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। इन सभी उम्मीदवारों को रविवार रात मातोश्री में आयोजित बैठक के दौरान एबी फॉर्म सौंपे गए। इस मौके पर पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने स्वयं उम्मीदवारों से मुलाकात की और उन्हें चुनाव के लिए शुभकामनाएं दीं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, ठाकरे गुट ने कुल 90 संभावित उम्मीदवारों को एबी फॉर्म दिए हैं, जबकि शेष उम्मीदवारों को आज एबी फॉर्म सौंपे जाएंगे। घोषित सभी 45 उम्मीदवार आज अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
पहली सूची में पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के परिवार के सदस्यों को भी मौका दिया गया है। पूर्व सांसद और पार्टी सचिव विनायक राउत के बेटे गीतेश राउत को वार्ड 89 से टिकट मिला है। विधायक सुनील प्रभु के बेटे अंकित प्रभु वार्ड 54 से मैदान में उतरेंगे। विधायक हारून खान की बेटी सबा हारून खान को वार्ड 64 से टिकट दिया गया है, जबकि पूर्व विधायक प्रकाश फतरपेकर की बेटी सुप्रदा फतरपेकर वार्ड 150 से चुनाव लड़ेंगी। पार्टी ने संकेत दिए हैं कि शेष उम्मीदवारों की सूची जल्द जारी की जाएगी।
शिवसेना ठाकरे सेना के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट –
1) वार्ड नंबर 2 – धनश्री कोलगे
2) वार्ड नंबर 3 – रोशनी गायकवाड़
3) वार्ड नंबर 16 – स्वाति बोरकर
4) वार्ड नंबर 26 – धर्मेंद्र काले
5) वार्ड नंबर 29 – सचिन पाटिल
6) वार्ड नंबर 40 – सुहास वाडकर
7) वार्ड नंबर 49 – संगीता सुतार
8) वार्ड नंबर 54 – अंकित प्रभु
9) वार्ड नंबर 57 – रोहन शिंदे
10) वार्ड नंबर 59 – शैलेश फांसे
11) वार्ड नंबर 60 मेघना विशाल काकड़े माने
12) वार्ड नंबर 61 सेजल दयानंद सावंत
13) वार्ड नंबर 62 – जीशान चंगेज़ मुल्तानी
14) वार्ड नंबर 63 – देवेंद्र (बाला) अंबरकर
15) वार्ड नंबर 64 – सबा हारुन खान
16) वार्ड नंबर 65 – प्रसाद आयरे
17) वार्ड नंबर 89 – गीतेश राउत
18) वार्ड नंबर 93 – रोहिणी कांबले
19) वार्ड नंबर 95 – हरि शास्त्री
20) वार्ड नंबर 100 – साधना वरस्कर
21) वार्ड नंबर 105 – अर्चना चौरे
22) वार्ड नंबर 111 – दीपक सावंत
23) वार्ड नंबर 117 – श्वेता पावसकर
24) वार्ड नंबर 118 – सुनीता जाधव
25) वार्ड नंबर 120 – विश्वास शिंदे
26) वार्ड नंबर 123 – सुनील मोरे
27) वार्ड नंबर 124 – सकीना शेख
28) वार्ड नंबर 127 – स्वरूपा पाटिल
29) वार्ड नंबर 137 – महादेव आंबेकर
30) वार्ड नंबर 138 – अर्जुन शिंदे
31) वार्ड नंबर 141 – विट्ठल लोकरे
32) वार्ड नंबर 142 – सुनंदा लोकरे
33) वार्ड नंबर 148 – प्रमोद शिंदे
34) वार्ड नंबर 150 – सुप्रदा फतरपकर
35) वार्ड नंबर 155 – स्नेहल शिवकर
36) वार्ड नंबर 156 संजना संतोष कासले
37) वार्ड नंबर 164 – साईनाथ साधु कटके
38) वार्ड नंबर 167 – सुवर्णा मोरे
39) वार्ड नंबर 168 – सुधीर खाटू वार्ड
40) वार्ड नंबर 206 – सचिन पडवाल
41) वार्ड नंबर 208 – रमाकांत रहाटे
42) वार्ड नंबर 215 – किरण बलसरफ
43) वार्ड नंबर 218 – गीता अहिरेकर
44) वार्ड नंबर 222 – संपत ठाकुर
45) वार्ड नंबर 225 अजिंक्य धात्रक



