Trending

Ulhasnagar में महायुति टूटी,गठबंधन पर बनी नहीं सहमति

Mahayuti Alliance Breaks Down in Ulhasnagar, No Agreement Reached on Seat Sharing

उल्हासनगर;प्रतिनिधि : राज्य में नगर निगम चुनावों की सरगर्मी तेज हो गई है। चुनाव आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार 15 जनवरी को मतदान होगा, जबकि 16 जनवरी को मतगणना कराई जाएगी। इसी बीच उम्मीदवारों के नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। टिकट बंटवारे को लेकर कई दलों में नाराजगी भी सामने आ रही है, जहां निष्ठावान कार्यकर्ताओं को टिकट न मिलने से असंतोष बढ़ा है। इस बीच उल्हासनगर महानगरपालिका चुनाव से जुड़ा एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। जानकारी के अनुसार उल्हासनगर में महायुति टूट गई है। भाजपा और शिवसेना (शिंदे गुट) के बीच गठबंधन को लेकर सहमति नहीं बन पाई है। ऐसे में भाजपा ने उल्हासनगर महानगरपालिका चुनाव स्वबळ पर लड़ने का फैसला किया है।

भाजपा के उल्हासनगर जिला अध्यक्ष राजेश वाघरिया ने बताया कि गठबंधन को लेकर शिवसेना पदाधिकारियों से संपर्क किया गया था, लेकिन कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला। इसके चलते भाजपा ने सभी 78 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने का निर्णय लिया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker