Trending

BMC चुनावी जंग शुरू, उम्मीदवारों के नाम सामने

BMC Election Battle Begins, Candidates Names Revealed

मुंबई;प्रतिनिधि : महाराष्ट्र में आगामी नगर निगम चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज़ हो गई हैं। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) सहित राज्य की अन्य प्रमुख नगर निगमों के लिए राजनीतिक दलों ने उम्मीदवारों की आंशिक घोषणा शुरू कर दी है। भारतीय जनता पार्टी, शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट), शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे), कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने अपनी पहली सूची जारी कर चुनावी मैदान में उतरने का संकेत दे दिया है।

उम्मीदवारों के नाम सामने आने और एबी फॉर्म के वितरण के साथ ही चुनाव प्रचार ने भी रफ्तार पकड़ ली है। सभी दल वार्ड स्तर पर बैठकें कर रहे हैं और घर-घर संपर्क अभियान के जरिए मतदाताओं तक पहुंचने की रणनीति बना रहे हैं। संगठनात्मक समीक्षाओं, स्थानीय मुद्दों की पहचान और उम्मीदवारों के चयन को लेकर भी गहन मंथन जारी है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले दिनों में प्रचार और तेज होगा और नगर निगम चुनाव राज्य की राजनीति की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker