Trending

President ने की आईएनएस वाघशीर पर समुद्री यात्रा

President Takes Sea Voyage on INS Vaghsir Submarine

विशेष;प्रतिनिधि : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रविवार को पश्चिमी तट पर भारतीय नौसेना की अग्रिम पंक्ति की पनडुब्बी आईएनएस वाघशीर पर सवार होकर समुद्री यात्रा की। इसके साथ ही वह पनडुब्बी में यात्रा करने वाली देश की दूसरी राष्ट्रपति बन गई हैं। इससे पहले फरवरी 2006 में तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने भारतीय नौसेना की पनडुब्बी से समुद्री सफर किया था। अधिकारियों के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मु कर्नाटक के कारवार नौसैनिक अड्डे से कलवरी श्रेणी की पनडुब्बी आईएनएस वाघशीर पर सवार हुईं। इस दौरान नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी भी उनके साथ मौजूद थे। पी-75 स्कॉर्पीन परियोजना के तहत बनी यह छठी और अंतिम पनडुब्बी जनवरी 2025 में भारतीय नौसेना में शामिल की गई थी।

नौसेना अधिकारियों के मुताबिक, आईएनएस वाघशीर दुनिया की सबसे शांत और अत्याधुनिक डीजल-इलेक्ट्रिक पनडुब्बियों में से एक है, जिसे दुश्मन से लड़ाई, निगरानी, खुफिया मिशन और विशेष अभियानों के लिए तैयार किया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker