Trending

Mumbai में BJP का मिशन 150, युवाओं पर बड़ा दांव

BJP's Mission 150 in Mumbai: A Big Bet on Youth

मुंबई;प्रतिनिधि : राज्य में होने वाले म्युनिसिपल चुनावों का बिगुल बज चुका है और नॉमिनेशन दाखिल करने की समय-सीमा खत्म होने में अब सिर्फ कुछ ही घंटे बचे हैं। ऐसे में राजनीतिक गतिविधियों ने तेज़ रफ्तार पकड़ ली है। मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) चुनाव के लिए BJP ने अपनी रणनीति साफ करते हुए उम्मीदवारों को AB फॉर्म बांटना शुरू कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, BJP की पहली लिस्ट में करीब 125 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं, जिनमें बड़ी संख्या में नए और युवा चेहरों को मौका दिया गया है। दादर स्थित BJP कार्यालय में आधी रात से ही इच्छुक उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखने को मिली। महायुति में जिन सीटों पर सीट शेयरिंग फाइनल हो चुकी है, वहां के उम्मीदवारों को तत्काल बुलाकर सुबह तक AB फॉर्म सौंपे गए।

अनुभवी नेताओं के साथ, नए चेहरों को मौका

मुंबई BJP की ओर से पहला AB फॉर्म तेजस्वी घोसालकर को दिया गया है, जो वार्ड नंबर 2 से चुनाव मैदान में उतरेंगे। उनके साथ अर्चना भालेराव सहित करीब 10 से 15 उम्मीदवारों को सुबह तक फॉर्म मिल चुके हैं। पार्टी ने इस बार अनुभवी पूर्व कॉर्पोरेटर्स के साथ-साथ नए युवा नेताओं पर भरोसा जताया है। चुनावी मैदान में उतरने वाले प्रमुख नामों में नील सोमैया (मुलुंड वेस्ट, वार्ड 107), तेजिंदर सिंह तिवाना (वार्ड 47), शिवानंद शेट्टी (वार्ड 9) और नवनाथ बान (वार्ड 135) शामिल हैं। BJP ने इस चुनाव में ‘मिशन 150’ का लक्ष्य रखा है। हालांकि, पुराने नेताओं को टिकट न मिलने से कुछ इलाकों में नाराजगी की संभावना भी जताई जा रही है। अब नॉमिनेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद मुंबई की सियासत में होने वाली उथल-पुथल पर सबकी नजरें टिकी हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker