Trending

India की धमाकेदार जीत, सीरीज में 4-0 की बढ़त

India Secures Emphatic Victory, Takes 4-0 Lead In The Series

विशेष;प्रतिनिधि : भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका के खिलाफ चौथे T20I मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए 30 रन से जीत दर्ज की और 5 मैचों की सीरीज में 4-0 की अजेय बढ़त बना ली। इस मुकाबले में ओपनर्स स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा के साथ फिनिशर ऋचा घोष की धमाकेदार बैटिंग भारत की जीत की सबसे बड़ी वजह रही। टॉस जीतकर श्रीलंका ने भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया, जिसे स्मृति-शेफाली की जोड़ी ने पूरी तरह भुना लिया। दोनों ने 92 गेंदों में 162 रन की ऐतिहासिक ओपनिंग साझेदारी की, जो टी20 क्रिकेट में भारत के लिए किसी भी विकेट की सबसे बड़ी पार्टनरशिप बन गई। शेफाली ने 30 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और 46 गेंदों में 79 रन बनाए, जबकि स्मृति ने 48 गेंदों में 80 रन की पारी खेली। दोनों शतक से जरूर चूकीं, लेकिन टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।

अंत में ऋचा घोष ने सिर्फ 16 गेंदों में नाबाद 40 रन बनाकर फिनिशिंग टच दिया। कप्तान हरमनप्रीत कौर 16 रन बनाकर नाबाद रहीं। भारत ने 20 ओवर में 221 रन बनाए, जो महिला T20I में उसका अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। जवाब में श्रीलंका की टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी और भारत ने मुकाबला 30 रन से अपने नाम किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker