
TMC चुनाव: BJP-शिवसेना सीट शेयरिंग फाइनल
TMC Elections: BJP-Shiv Sena Seat Sharing Finalized
ठाणे;प्रतिनिधि : ठाणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (TMC) चुनाव को लेकर BJP और शिवसेना (शिंदे गुट) के बीच सीट शेयरिंग का फॉर्मूला लगभग फाइनल हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, 131 सीटों वाली ठाणे महानगरपालिका में शिंदे गुट की शिवसेना 87 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि BJP 40 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। शेष चार सीटों पर अभी सहमति नहीं बन पाई है। हालांकि, इस फॉर्मूले के सामने आते ही शिंदे गुट की शिवसेना में अंदरूनी असंतोष और विवाद भी सतह पर आ गए हैं। शिवसैनिकों ने सांसद नरेश म्हस्के के बेटे आशुतोष म्हस्के की उम्मीदवारी का विरोध किया है। वहीं, प्रमोद गोगावले ने वार्ड 19 से चुनाव लड़ने का ऐलान कर सियासी हलचल बढ़ा दी है। नौपाड़ा के वार्ड नंबर 21 में BJP को ज्यादा सीटें मिलने की संभावना से भी शिवसैनिक नाराज बताए जा रहे हैं।
पूर्व मेयर मीनाक्षी शिंदे की नाराजगी डिप्टी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से बातचीत के बाद दूर हो गई है। अब सीट शेयरिंग लगभग तय होने के बाद ग्रैंड अलायंस के नेताओं के सामने बगावत रोकना सबसे बड़ी चुनौती बन गया है।



