Trending

Kalyan-डोंबिवली में BJP–शिंदे सेना में खींचतान

BJP-Shinde Sena Tensions Escalate in Kalyan-Dombivli

मुंबई/प्रतिनिधि : राज्य में 15 जनवरी को म्युनिसिपल चुनाव होने जा रहे हैं, जबकि 16 जनवरी को मतगणना और नतीजों की घोषणा की जाएगी। चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही राज्य की सभी राजनीतिक पार्टियां पूरी तरह सक्रिय हो गई हैं। अधिक से अधिक उम्मीदवारों को जिताने के लिए पार्टियां अपनी पूरी ताकत झोंक रही हैं। कई नगर निगमों में सत्ताधारी दल ग्रैंड अलायंस के तहत चुनाव लड़ रहे हैं, वहीं कुछ स्थानों पर केवल बीजेपी और शिंदे गुट की शिवसेना के बीच गठबंधन देखने को मिलेगा। पुणे, पिंपरी-चिंचवड़, ठाणे और मुंबई जैसे बड़े महानगरों में स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए गठबंधन की रणनीति तय की जा रही है। इसी बीच कल्याण-डोंबिवली म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन चुनाव को लेकर बीजेपी और शिंदे की शिवसेना के बीच खींचतान तेज हो गई है। बीजेपी ने साफ किया है कि वह किसी भी हालत में 83 से कम सीटें स्वीकार नहीं करेगी। इसके साथ ही बीजेपी ने मेयर पद पर भी अपना दावा ठोक दिया है। पार्टी का कहना है कि पिछले ढाई साल से मेयर पद नहीं मिला, इसलिए अगले पांच साल तक मेयर बीजेपी का ही होगा, जबकि डिप्टी मेयर का पद शिवसेना (शिंदे गुट) को दिया जाए।

बीजेपी ने अपनी मांग के समर्थन में एक सर्वे का हवाला देते हुए दावा किया है कि पार्टी के 80 से अधिक कॉर्पोरेटर जीतने की संभावना है। पूर्व विधायक नरेंद्र पवार ने भी स्पष्ट कर दिया है कि शर्तें मान्य होने पर ही गठबंधन होगा। ऐसे में कल्याण-डोंबिवली चुनाव में गठबंधन का भविष्य क्या होगा, यह देखना अहम होगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker