Delhi मेट्रो बनी राजधानी की जीवनरेखा
Delhi Metro Becomes the Lifeline of the Capital

दिल्ली/प्रतिनिधि : दिल्ली मेट्रो ने आज अपने 23 वर्ष पूरे कर लिए हैं। 25 दिसंबर 2002 को दिल्ली मेट्रो की शुरुआत यात्रियों के लिए की गई थी, जिसने राजधानी की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को नई दिशा दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली गेट से लाजपत नगर तक मेट्रो यात्रा की और इस दौरान यात्रियों व युवाओं से संवाद किया।मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर अपने संदेश में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने दिल्ली मेट्रो की स्थापना केवल उस समय की जरूरतों के लिए नहीं, बल्कि आने वाले भविष्य को ध्यान में रखकर की थी। उन्होंने कहा कि दिल्ली मेट्रो उसी दूरदर्शी सोच की जीवंत विरासत है, जहां सुशासन, सुविधा और भविष्य की तैयारी एक साथ दिखाई देती है।
रेखा गुप्ता ने बताया कि सरकार निरंतर प्रयास कर रही है कि सार्वजनिक परिवहन को और अधिक सशक्त बनाया जाए, ताकि यात्रियों का सफर आसान, सुरक्षित और सुगम हो सके। आज दिल्ली मेट्रो राजधानी की जीवनरेखा बन चुकी है और हर दिन लाखों लोगों को गंतव्य तक पहुंचा रही है।



