Trending

Atal बिहारी वाजपेयी जयंती, देश ने किया नमन

Atal Bihari Vajpayee's Birth Anniversary: ​​The Nation Pays Tribute

दिल्ली/प्रतिनिधि : आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती है। इस अवसर पर पूरा देश उन्हें श्रद्धा और सम्मान के साथ नमन कर रहा है। अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को हर वर्ष ‘सुशासन दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। इस दिन देशभर में सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सुशासन दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली स्थित अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि ‘सदैव अटल’ पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से भी संगोष्ठी, व्याख्यान और स्मृति कार्यक्रमों के जरिए वाजपेयी जी के योगदान और उनके आदर्शों को याद किया जा रहा है।

अटल बिहारी वाजपेयी ने अपनी दूरदर्शी सोच, सशक्त नेतृत्व और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अटूट आस्था से देश की राजनीति को नई दिशा दी। उनकी कविता, संवाद शैली और सर्वसमावेशी राजनीति आज भी देश के लिए प्रेरणा का स्रोत है। राष्ट्र उनके अमूल्य योगदान को कृतज्ञता के साथ स्मरण कर रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker