Worldwide धूमधाम से मनाया जा रहा क्रिसमस
Christmas Celebrated with Great Fervor Worldwide

विशेष/प्रतिनिधि : आज दुनियाभर में क्रिसमस का पर्व श्रद्धा, उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। ईसाई धर्म के अनुयायी प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिवस को विशेष प्रार्थनाओं और धार्मिक आयोजनों के माध्यम से मना रहे हैं। देश-विदेश के गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया, जहां शांति, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया गया। वेटिकन सिटी में क्रिसमस की अलग ही रौनक देखने को मिली। इस वर्ष भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु छाते लेकर सेंट पीटर्स स्क्वायर पहुंचे और प्रार्थनाओं में शामिल हुए। वहीं भारत के विभिन्न हिस्सों में भी क्रिसमस का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। कई शहरों में गिरजाघरों को आकर्षक रोशनी और सजावट से सजाया गया।
ईसाई समुदाय के लोगों ने विशेष प्रार्थनाओं के साथ प्रभु यीशु के आगमन के गीत गाए और एक-दूसरे को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं। क्रिसमस का यह पर्व प्रेम, करुणा और शांति का संदेश देता है।



