Trending

Thailand–कंबोडिया विवाद पर भारत की चिंता

India Expresses Concern Over Thailand-Cambodia Dispute

विशेष/प्रतिनिधि : विदेश मंत्रालय ने देवी-देवताओं की प्रतिमाएं तोड़े जाने जैसी घटनाओं की कड़ी निंदा की है और कहा है कि ऐसी बर्बर घटनाएं नहीं होनी चाहिए। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि इस तरह की घटनाएं न केवल स्थानीय स्तर पर, बल्कि पूरे विश्व में श्रद्धालुओं की भावनाओं को आहत करती हैं। थाईलैंड–कंबोडिया सीमा विवाद क्षेत्र में हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियां तोड़े जाने की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने यह बयान दिया।

रणधीर जायसवाल ने कहा कि संबंधित क्षेत्र के लोग साझा सभ्यतागत विरासत के रूप में हिंदू और बौद्ध देवी-देवताओं की पूजा करते आए हैं। ऐसे में धार्मिक स्थलों और प्रतिमाओं को नुकसान पहुंचाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने दोनों देशों से संयम बरतने की अपील करते हुए कहा कि शांति और स्थिरता बहाल करने के लिए बातचीत और राजनयिक प्रयासों का रास्ता अपनाया जाना चाहिए। विदेश मंत्रालय ने उम्मीद जताई कि सभी पक्ष सांस्कृतिक और धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए विवाद का शांतिपूर्ण समाधान निकालेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker