
Navi मुंबई एयरपोर्ट से शुरू हुई कमर्शियल उड़ानें
First Commercial Flights Take Off from Navi Mumbai Airport
नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे : नवी मुंबई के लिए आज का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ, जब नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली कमर्शियल फ्लाइट्स की शुरुआत हुई। इसे एविएशन सेक्टर में एक बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। बेंगलुरु से इंडिगो की फ्लाइट 6E460 आज सुबह 7:31 बजे नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ट्रेडिशनल वॉटर कैनन सैल्यूट के साथ लैंड हुई।पहली कमर्शियल फ्लाइट और क्रिसमस के अवसर पर यात्रियों के लिए खास इंतजाम किए गए थे। सभी पैसेंजर्स का ग्रैंड वेलकम किया गया और उन्हें विशेष गिफ्ट्स भी दिए गए। गौरतलब है कि इस एयरपोर्ट का उद्घाटन 8 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था।
फिलहाल एयरपोर्ट से उड़ानें सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक संचालित होंगी, जिसमें प्रतिदिन अधिकतम 24 फ्लाइट्स रहेंगी। फरवरी से ऑपरेशन्स को चरणबद्ध तरीके से 24 घंटे किया जाएगा। नवी मुंबई एयरपोर्ट का विकास पांच चरणों में किया जाएगा। पहले दो चरणों में टर्मिनल-1 पूरा हो चुका है, जिसकी वार्षिक क्षमता 2 करोड़ यात्रियों की है। सभी चरण पूरे होने के बाद एयरपोर्ट सालाना करीब 9 करोड़ यात्रियों को संभाल सकेगा।



