
Navi मुंबई मैं हरहाल मैं बनेगा BJP महापौर
BJP will have a mayor in Navi Mumbai at all costs: Sanjeev Naik
नवी मुंबई/तुषार पाटील : नवी मुंबई महानगरपालिका चुनावों को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इस बीच पूर्व सांसद संजीव नाइक ने गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने गठबंधन होने की बात कही है और वे मुख्यमंत्री की बातों से अलग नहीं हैं। हालांकि, संजीव नाइक ने साफ किया कि गठबंधन तभी स्वीकार्य होगा, जब वह सम्मानजनक होगा। संजीव नाइक ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नवी मुंबई भारतीय जनता पार्टी ऐसा कोई गठबंधन स्वीकार नहीं करेगी, जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय हो। उन्होंने कहा कि वर्षों से जमीनी स्तर पर काम कर रहे कार्यकर्ताओं के सम्मान से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।
पूर्व सांसद ने आगे कहा कि महायुति हो या न हो, लेकिन नवी मुंबई महानगरपालिका में महापौर भारतीय जनता पार्टी का ही होगा। उनके इस बयान को आगामी चुनावों से पहले बीजेपी के सख्त राजनीतिक रुख के रूप में देखा जा रहा है। संजीव नाइक के इस बयान से यह संकेत मिलते हैं कि गठबंधन की बातचीत में बीजेपी अपने शर्तों पर ही आगे बढ़ेगी और कार्यकर्ताओं के हितों को सर्वोपरि रखा जाएगा।



