Trending

Navi मुंबई एयरपोर्ट : ऐतिहासिक दिन पर शामिल हुए संजीव नाइक

Navi Mumbai Airport: Sanjeev Naik Participates on Historic Day

नवी मुंबई/तुषार पाटील : नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से व्यावसायिक उड़ानों की शुरुआत के साथ ही इस ऐतिहासिक क्षण पर पूर्व सांसद संजीव नाईक ने अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि नवी मुंबई एयरपोर्ट का सपना आज साकार हुआ है और यह सपना केवल किसी व्यक्ति के लिए नहीं, बल्कि नागरिकों, देश और नवी मुंबई के विकास के लिए था। संजीव नाईक ने बताया कि एयरपोर्ट बोर्ड का गठन वर्ष 1997 में हुआ था, लेकिन लंबे समय तक पर्यावरण समिति से अनुमति नहीं मिल पाई। अंततः वर्ष 2009 में तत्कालीन पर्यावरण मंत्री से मंजूरी मिलने के बाद भी इस परियोजना को पूरा होने में करीब 15 साल का समय लग गया।

उन्होंने कहा कि आज उन्हें अत्यंत खुशी है कि वर्षों से चला आ रहा संघर्ष अब समाप्त हुआ और वे स्वयं पहली उड़ान का हिस्सा बने। हालांकि, उन्हें इस बात का अफसोस है कि एयरपोर्ट का नाम अभी तक लोकनेता डी. बी. पाटिल के नाम पर नहीं रखा गया है। संजीव नाइक ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री नवी मुंबई के धरतीपुत्रों, सांसदों और विधायकों की भावना का सम्मान करते हुए एयरपोर्ट का नाम जल्द ही डी. बी. पाटिल के नाम पर रखेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker