Trending

Ayodhya: श्रीराम की रत्नजड़ित प्रतिमा की स्थापना

Installation of jeweled image of Shri Ram in Ayodhya

अयोध्या/प्रतिनिधी : अयोध्या के श्रीराम मंदिर परिसर में प्रभु श्रीराम की एक भव्य रत्नजड़ित प्रतिमा की स्थापना की तैयारी पूरी कर ली गई है। करीब पांच कुंटल वजनी यह प्रतिमा कर्नाटक से लाई गई है और इसे संत तुलसीदास मंदिर के समीप अंगद टीला की दिशा में स्थापित किया जाएगा। प्रतिमा का अनावरण वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधियों के साथ किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में संत-महंतों और श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सूत्रों के अनुसार, यह प्रतिमा राम जन्मभूमि में प्रतिष्ठापित रामलला की नवनिर्मित मूर्ति की हूबहू प्रतिकृति है। सोने, हीरे, पन्ना, नीलम सहित अनेक बहुमूल्य रत्नों से निर्मित यह प्रतिमा अत्यंत आकर्षक और दिव्य स्वरूप में तैयार की गई है। करोड़ों रुपये मूल्य की यह प्रतिमा अयोध्या की आध्यात्मिक भव्यता को और अधिक गौरवशाली बनाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker