
Navi मुंबई की पहली उड़ान, इतिहास रचने को तैयार
Navi Mumbai's First Flight, Ready to Make History
नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे : 25 दिसंबर 2025 का दिन नवी मुंबई के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज होने जा रहा है। इसी दिन नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से पहली उड़ान सेवा की औपचारिक शुरुआत हो रही है। यह क्षण केवल एक विमान के टेक-ऑफ तक सीमित नहीं है, बल्कि दशकों की प्रतीक्षा, संघर्ष, दूरदर्शी योजना और सामूहिक प्रयासों की सफल परिणति है। इस ऐतिहासिक पहली उड़ान में परिवार के साथ यात्रा करने का अवसर मिलना गर्व और भावनात्मक अनुभव से भर देने वाला है। यह यात्रा निजी आनंद से कहीं आगे बढ़कर इतिहास का साक्षी बनने जैसा अनुभव है। देश के सबसे महत्वाकांक्षी हवाई अड्डों में शामिल नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, पहले ही दिन से आधुनिकता, सुविधा और वैश्विक दृष्टि का प्रतीक बनकर उभरा है।
25 दिसंबर को यहां से उड़ान भरते समय यह एहसास गहराता है कि यह सिर्फ एक हवाई यात्रा नहीं, बल्कि नवी मुंबई की वैश्विक पहचान की ओर पहला कदम है। यह हवाई अड्डा क्षेत्रीय विकास, रोजगार, व्यापार और अंतरराष्ट्रीय संपर्क को नई गति देगा। इस ऐतिहासिक अवसर पर नवी मुंबई, महाराष्ट्र और पूरे देश के नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं। यह उपलब्धि गर्व का विषय है, साथ ही यह जिम्मेदारी भी याद दिलाती है कि यह विकास सर्वसमावेशी, न्यायपूर्ण और दीर्घकालिक हो।



