Trending

Navi Mumbai की नई उपलब्धि, कचरे से खाद

Compost from Waste: Navi Mumbai's New Achievement in Sanitation

नवी मुंबई/ सान्वी देशपांडे : नवी मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन को गीले कचरे से बनी ऑर्गेनिक खाद की मार्केटिंग और बिक्री के लिए महाराष्ट्र सरकार के आधिकारिक ब्रांड “हरित महासिटी कम्पोस्ट” के उपयोग की अनुमति मिल गई है। यह ब्रांड शहरी विकास विभाग की पहल के तहत विकसित किया गया है और राज्य वेस्ट मैनेजमेंट नियमों व फर्टिलाइजर कंट्रोल ऑर्डर (FCO) के गुणवत्ता मानकों का पालन करता है। तुर्भे लैंडफिल स्थित सॉलिड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट में नगर निगम द्वारा रोज़ाना लगभग 30 से 40 मीट्रिक टन ऑर्गेनिक खाद का वैज्ञानिक तरीके से उत्पादन किया जा रहा है। इस खाद का उपयोग नगर निगम के उद्यानों में किया जा रहा है, साथ ही किसानों को भी बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है।

नगर आयुक्त डॉ. कैलाश शिंदे के मार्गदर्शन में यह पहल लैंडफिल में जाने वाले कचरे को कम करने, मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण के साथ सस्टेनेबल खेती को बढ़ावा देने की दिशा में नवी मुंबई की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker