Trending

MNS–शिवसेना (ठाकरे गुट) गठबंधन का ऐलान

MNS-Shiv Sena (Thackeray Faction) Alliance Announced

मुंबई/प्रतिनिधि : मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) चुनाव के मद्देनज़र महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने शिवसेना (ठाकरे गुट) के साथ लंबे समय से चर्चा में रहे गठबंधन का औपचारिक ऐलान कर दिया है। एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज ठाकरे ने स्पष्ट किया कि आगामी बीएमसी चुनाव सहित आने वाले सभी चुनाव MNS और ठाकरे गुट मिलकर लड़ेंगे। राज ठाकरे ने कहा कि इस गठबंधन का उद्देश्य मुंबई, महाराष्ट्र और मराठी अस्मिता को मजबूत करना है। उन्होंने संकेत दिए कि मेयर पद मराठी नेतृत्व के पास रहेगा, जिससे गठबंधन को और मजबूती मिलेगी। हालांकि, सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर फिलहाल कोई घोषणा नहीं की गई है।

राज ठाकरे ने कहा कि पिछले अनुभवों को देखते हुए समय से पहले सीटों का ऐलान नहीं किया जाएगा। वहीं, उद्धव ठाकरे पहले ही मंच से इस गठबंधन के संकेत दे चुके थे। राज ठाकरे ने मराठी जनता से इस गठबंधन को समर्थन देने की अपील की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker