Shimla में नौ दिवसीय विंटर कार्निवल शुरू
Nine-Day Winter Carnival Begins in Shimla

हिमाचल/प्रतिनिधी : राजधानी शिमला में आज से नौ दिवसीय विंटर कार्निवाल का भव्य आगाज हो रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज दोपहर कार्निवाल का विधिवत शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर शिमला की सांस्कृतिक और पर्यटन छवि एक बार फिर देश-विदेश के पर्यटकों के सामने प्रस्तुत होगी। कार्निवाल के पहले दिन प्रदेश के सभी 12 जिलों से आए कलाकार रंगारंग सांस्कृतिक परेड निकालेंगे, जिसमें हिमाचल की लोकसंस्कृति, परंपराएं और लोकनृत्य देखने को मिलेंगे। खास तौर पर महिलाओं की महानाटी इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रहेगी, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में भाग लेंगी।
विंटर कार्निवाल को लेकर मॉल रोड और ऐतिहासिक रिज मैदान को आकर्षक रोशनी और सजावट से सजाया गया है। आगामी नौ दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रम, संगीत संध्या और विभिन्न गतिविधियां पर्यटकों और स्थानीय लोगों का मनोरंजन करेंगी।



