Trending

28 दिसंबर को प्रसारित होगी ‘मन की बात’

'Mann Ki Baat' to Be Broadcast on December 28

विशेष/प्रतिनिधी : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस महीने की 28 तारीख को आकाशवाणी पर अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के माध्यम से देश-विदेश के लोगों को संबोधित करेंगे। यह इस लोकप्रिय कार्यक्रम की 129वीं कड़ी होगी। हर महीने प्रसारित होने वाला यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री और आम नागरिकों के बीच संवाद का एक प्रभावी मंच बन चुका है, जिसमें सामाजिक, सांस्कृतिक और विकास से जुड़े मुद्दों पर विचार साझा किए जाते हैं।

प्रधानमंत्री ने नागरिकों से कार्यक्रम के लिए अपने विचार और सुझाव भेजने की अपील की है। लोग टोल-फ्री नंबर 1800-11-7800 पर कॉल कर अपनी बात रिकॉर्ड करा सकते हैं। इसके अलावा, नमो ऐप और मायगॉव ओपन फोरम के माध्यम से भी ऑनलाइन सुझाव भेजे जा सकते हैं। साथ ही, 1922 पर मिस्ड कॉल देकर या एसएमएस के जरिए भी लोग अपने विचार प्रधानमंत्री तक पहुंचा सकते हैं। सुझाव भेजने की अंतिम तिथि 26 दिसंबर तय की गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker