H-1B वीजा में बड़ा बदलाव, लॉटरी सिस्टम खत्म
Major Changes to H-1B Visa Program: Lottery System Abolished

विशेष/प्रतिनिधी : अमेरिका के एच-1बी वीजा कार्यक्रम में बड़ा बदलाव किया गया है। डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने वीजा जारी करने की अब तक लागू रैंडम लॉटरी प्रणाली को समाप्त करने का फैसला किया है। इसकी जगह एक नई ‘वेटेड चयन प्रणाली’ लागू की जाएगी, जिसमें अधिक कुशल और अधिक वेतन पाने वाले विदेशी पेशेवरों को प्राथमिकता दी जाएगी। इस फैसले का सीधा असर भारतीय आईटी और तकनीकी पेशेवरों पर पड़ने की संभावना है, क्योंकि एच-1बी वीजा पाने वालों में भारतीयों की संख्या सबसे अधिक है। नए प्रावधानों के तहत अब वीजा का चयन पूरी तरह किस्मत पर निर्भर नहीं रहेगा, बल्कि आवेदक की योग्यता, अनुभव और वेतन स्तर को अहम आधार बनाया जाएगा।
ट्रंप प्रशासन का कहना है कि पुरानी लॉटरी प्रणाली का कई कंपनियां दुरुपयोग कर रही थीं और कम वेतन पर विदेशी कर्मचारियों को नियुक्त किया जा रहा था। सरकार के मुताबिक, इस बदलाव से अमेरिकी श्रम बाजार में उच्च गुणवत्ता वाले पेशेवरों को बढ़ावा मिलेगा और वीजा प्रणाली अधिक पारदर्शी बनेगी।



