Trending

Magh मेले के लिए रैपीडो बाइक रजिस्ट्रेशन शुरू

Rapido Bike Registration Begins for Magh Mela

प्रयागराज/प्रतिनिधी : प्रयागराज में जनवरी से शुरू होने वाले माघ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुगम और सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग की ओर से रैपीडो बाइक रजिस्ट्रेशन कैंप आयोजित किया गया। इस पहल का उद्देश्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में यातायात दबाव कम करना और श्रद्धालुओं को त्वरित आवागमन सुविधा उपलब्ध कराना है। उद्घाटन समारोह में मण्डलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई और कहा कि ऐसे नवाचार बड़े धार्मिक आयोजनों में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाते हैं। उन्होंने इसे युवाओं के लिए रोजगार और आत्मनिर्भरता का अच्छा अवसर बताया।

पहले दिन नैनी में आयोजित कैंप में करीब 125 और इलाहाबाद विश्वविद्यालय परिसर में 75 रजिस्ट्रेशन किए गए। मेला प्रशासन इन पंजीकृत द्विपहिया चालकों के माध्यम से श्रद्धालुओं को सुविधाजनक यात्रा सुविधा उपलब्ध कराएगा।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी मनीष वर्मा, मेला अधिकारी ऋषिराज और नगर आयुक्त सेलम साईं तेजा भी मौजूद रहे और इस पहल की सराहना की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker