Trending

Ayodhya मैं रामलाला की भव्य स्वर्ण प्रतिमा

Grand Golden Idol of Ram Lalla in Ayodhya

अयोध्या/प्रतिनिधी : अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जल्द ही आस्था से जुड़ी एक और बड़ी सौगात मिलने वाली है। रामजन्मभूमि परिसर में शालिग्राम पत्थर से निर्मित रामलला की प्रतिमा के दर्शन के साथ-साथ अब भक्तों को सोने से जड़ी भगवान राम की भव्य प्रतिमा के दर्शन का भी अवसर मिलेगा। यह विशेष प्रतिमा कर्नाटक से लाई गई है और इसे संत तुलसीदास मंदिर के पास स्थापित किया जाएगा। सोना, हीरा और अन्य बहुमूल्य रत्नों से जड़ी यह प्रतिमा दक्षिण भारत की पारंपरिक शिल्पकला का उत्कृष्ट उदाहरण है। प्रतिमा का अनावरण वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भव्य समारोह में किया जाएगा, जिसमें संत-महंतों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

करीब पांच क्विंटल वजनी इस प्रतिमा की ऊंचाई 10 फीट और चौड़ाई 8 फीट है। इस प्रतिमा की स्थापना से अयोध्या की धार्मिक और सांस्कृतिक महत्ता और अधिक बढ़ेगी तथा तीर्थ यात्रियों की संख्या में भी इजाफा होने की उम्मीद है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker