Trending

India ने लॉन्च किया अब तक का सबसे भारी उपग्रह

India Launches Its Heaviest Satellite Yet

आंध्र प्रदेश/प्रतिनिधी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो के LVM3-M6 मिशन की सफलता पर देश के वैज्ञानिकों को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर इसे भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र की एक बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि LVM3-M6 के सफल प्रक्षेपण के साथ भारत की धरती से अब तक का सबसे भारी उपग्रह, अमेरिकी अंतरिक्ष यान ब्लू बर्ड ब्लॉक-2, अपनी निर्धारित कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने इसे भारत की अंतरिक्ष यात्रा का गौरवपूर्ण मील का पत्थर करार देते हुए कहा कि यह उपलब्धि देश की भारी प्रक्षेपण क्षमता को और मजबूत करती है। साथ ही, वैश्विक वाणिज्यिक प्रक्षेपण बाजार में भारत की बढ़ती भूमिका को भी रेखांकित करती है।

उन्होंने कहा कि यह सफलता आत्मनिर्भर भारत के संकल्प का प्रतीक है। प्रधानमंत्री ने इसरो के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों के समर्पण और मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि भारत अंतरिक्ष जगत में लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker